मीका सिंह ने की कितने की मदद
सिंगर मीका सिंह ने 11 लाख रुपये की मदद देने का एलान किया है। उन्होंने कहा, 'राजपाल जी, मैं आपके साथ खड़ा हूं। आपने सबको हंसाया है, अब हमारी बारी है। मैं इंडस्ट्री से अपील करता हूं कि सब मिलकर मदद करें। हम एक परिवार हैं।'
फिल्म इंडस्ट्री ने मदद की पेशकश की
अब बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार और दोस्त राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं। राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, वरुण धवन, डेविड धवन, रतन जैन जैसे कई लोग मदद कर रहे हैं। इंडस्ट्री उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है।
क्या है पूरा मामला?
साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। कर्ज नहीं चुक पाने पर ब्याज और जुर्माने के साथ रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई। कर्ज चुकाने के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए, जिससे यह कानूनी केस बन गया। राजपाल यादव ने सरेंडर से पहले भावुक होकर कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और इंडस्ट्री में हर कोई अकेला होता है।
यह भी पढ़ें: सुरभि ज्योति और सुमित सूरी के घर आई खुशखबरी, जल्द आएगा नन्हा मेहमान; शादी के डेढ़ साल बाद बनेंगी मां