बढ़ाई गई रणवीर के घर के बाहर सुरक्षा
रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मुंबई पुलिस वॉइस नोट भेजने वाले की तलाश में जुट गई है। इस बीच अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
रणवीर-दीपिका की सोसाइटी के लोगों ने जताई चिंता
अभिनेता रणवीर सिंह को एक तरफ वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई है और करोड़ों की फिरौती मांगी गई है। वही दूसरी तरफ रणवीर और दीपिका मुंबई की जिस सोसाइटी में रहते हैं, उस सोसाइटी के लोगो ने बड़ी संख्या में तैनात सशत्र गार्ड को लेकर चिंता जताई है। सोसाइटी की तरफ से पुलिस को पत्र लिखा गया है। एक तरफ एक्टर को धमकी मिलने पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर उसी सुरक्षा को लेकर सोसायटी में सवाल उठ रहे हैं।
रोहित शेट्टी के घर हुई थी गोलीबारी
बीते 31 जनवरी को देर रात लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई में जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई थी। उनके घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग को अंजाम दिया गया। उस दौरान रोहित घर पर ही मौजूद थे। हालांकि, गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। मुंबई पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।