क्यों ट्रेंड कर रही हैं सारा अर्जुन?
फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' के स्टार्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सबसे ऊपर सारा अर्जुन हैं, जो 20 साल की हैं। वे इस हफ्ते आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय सेलिब्रिटी बनी हैं।
IMDB पर छाए 'धुरंधर' के स्टार्स
'धुरंधर' में सभी किरदारों और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। वहीं लोगों को फिल्म में सारा अर्जुन की मौजूदगी और इमोशंस बहुत पसंद आए। इससे वे कई बड़े सितारों को पीछे छोड़कर नंबर 1 पर पहुंच गईं। यह उनके करियर के लिए बड़ा मौका है। रणवीर सिंह आईएमडीबी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। फिल्म में उनकी भूमिका को लेकर फैंस और क्रिटिक्स दोनों चर्चा कर रहे हैं। रिलीज के हफ्तों बाद भी उनकी पॉपुलैरिटी बनी हुई है।
लिस्ट में और कौन सितारे हैं शामिल?
'धुरंधर' के ही असर से निर्देशक आदित्य धर छठे नंबर पर हैं। इसके अलावा अक्षय खन्ना की नैचुरल एक्टिंग की वजह से वह भी टॉप में हैं। इसके अलावा सनी देओल (बॉर्डर 2 की वजह से), जोया अफरोज (उनकी ओटीटी सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर वेब' से) और समारा तिजोरी (दलदल से) भी लिस्ट में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: अपनी बेटी राहा के साथ कैसा रिश्ता रखना चाहते हैं रणबीर कपूर, बोले- 'मैं उसे ऐसे पंख देना चाहता...'