फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saumya Tandon : सौम्या टंडन ने शेयर की बचपन की अनदेखी यादें, यूजर्स बोले- 'ये तो वाकई गोरी मैम हैं'

Sat, 11 Jul 2026 04:46 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Saumya Tandon shared Photos: अभिनेत्री सौम्या टंडन ने अपने बचपन की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। फोटोज में एक्ट्रेस अपने पैरेंट्स के साथ काफी खुश नजर आ रही थीं। यहां देखें सौम्या की अनदेखी तस्वीरें...
विज्ञापन
सौम्या टंडन के बचपन की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम -@saumyas_world_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'भाबीजी घर पर हैं' फेम अभिनेत्री सौम्या टंडन ने अपने बचपन की कुछ खूबसूरत यादें सोशल मीडिया पर साझा कीं। यह तस्वीरें उनकी पुरानी फैमिली एल्बम की हैं जिनको एक्ट्रेस ने हाल ही में रीस्टोरी करवाया है। तस्वीरों में सौम्या के माता-पिता भी दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


सौम्या ने ताजा की बचपन की यादें 
एल्बम की पहली तस्वीर में सौम्या एक पारंपरिक ड्रेस में नजर आ रही हैं। नन्ही सी सौम्या काले रंग का दुपट्टा ओढ़े हुए हैं। मांगटीका भी लगा रखा है। यकीनन उनका यह फोटोशूट दुल्हन के गेटअप में करवाया गया है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह पीले रंग की ड्रेस पहने हुई हैं जिसके साथ उन्होंने मैचिंग कैप भी पहनी हुई है। इस लुक मैं सौम्या कुछ-कुछ ब्रिटिश बच्चों जैसी लग रही हैं।

सौम्या टंडन के बचपन की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम -@saumyas_world_
लाल लहंगे में खूबसूरत लगीं सौम्या 
इसके अलावा सौम्या ने अपने माता-पिता के साथ भी बचपन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सौम्या ने लिखा, 'मेरे बचपन के कुछ पन्ने। मेरी पुरानी फोटो एल्बम की तस्वीरों को फिर से रिस्टोर किया गया है। पुरानी यादों को फिर से जिंदा और ताजा बनाने के लिए धन्यवाद।' 

सौम्या टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर ने दिए मजेदार रिएक्शन
एक्ट्रेस सौम्या टंडन की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने मजेदार रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा 'ये तो वाकई गोरी मैम हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'आप एक अफगानी/ ईरानी लड़की की तरह लग रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा 'आप सच में गोरी मेम हैं, ब्रिटिश सुंदरता के साथ भारतीय दिल लिए हुए।'




विज्ञापन

सौम्या टंडन और अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
सौम्या टंडन का वर्क फ्रंट
अपने करियर की शुरुआत में सौम्या टंडन एक मॉडल थीं। जिसके बार वो टीवी होस्ट बनीं। निर्देशक इम्तियाज अली की 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' में उन्होंने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था।
मगर असली शोहरत उन्हें कॉ़मेडी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं!' से मिली। दर्शकों ने उनके किरदार 'अनीता भाभी' को काफी प्यार दिया। हाल ही में सौम्या फिलहाल फिल्म 'धुरंधर' में दिखाई दी थी। फिल्म में उन्होंने अक्षय खन्ना की पत्नी की अहम सहायक भूमिका निभाई।
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें