फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर’ फेम इस एक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, 10 साल तक नौकरानी को शादी का झांसा देकर किया शोषण

Sun, 25 Jan 2026 06:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Fame Actor Nadeem Khan Arrested: फिल्म ‘धुरंधर’ से जुड़े एक्टर नदीम खान को पुलिस ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
अभिनेता नदीम खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टर नदीम खान ने रहमान डकैत के कुक अखलाक का राेल किया था। इस अभिनेता पर घर की नौकरानी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि नदीम खान ने शादी का वादा करके दस साल तक उसका शोषण किया। जानिए, यह पूरा मामला क्या है?

पुलिस ने किया गिरफ्तार 

विज्ञापन

पीटीआई की खबर के अनुसार मुंबई पुलिस के एक अधिकार ने बताया है कि एक्टर नदीम खान पर पूर्व घरेलू नौकरानी ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। नौकरानी ने आरोप लगाया है कि एक्टर ने करीब दस साल तक बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया। नदीम ने कथित तौर पर शादी का झूठा वादा करके उस महिला को फंसाया था। 
शिकायत करने वाली महिला की उम्र 41 साल है। वह एक्टर नदीम खान के घर पर घरेलू नौकरानी के तौर पर काम करती थी। अपने बयान में महिला ने बताया कि वह 2015 में पहली बार एक्टर नदीम खान के संपर्क में आई थी। कुछ वक्त के बाद उनका रिश्ता निजी हो गया। इस दौरान एक्टर ने उससे शादी करने का वादा किया था और कई बार यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Border 2 Box Office: ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ को तीसरे दिन की कमाई में पीछे छोड़ा, 'बॉर्डर 2' 100 करोड़ पार 

फिल्म 'धुरंधर' जैसी हिट फिल्म का हिस्सा थे नदीम
इन दिनों 'धुरंधर' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है, इसने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म में रहमान डकैत का रोल अक्षय खन्ना ने निभाया था। फिल्म में रहमान डकैत के घर में एक कुक अखलाक काम करता था, इस किरदार को नदीम खान ने निभाया था। फिल्म में मुखबिरी करने पर रणवीर सिंह का किरदार हमजा अखलाक को दर्दनाक मौत भी देता है। यही वजह है कि 'धुरंधर' में अखलाक का किरदार दर्शकों को याद रह जाता है। 

कृति सेनन के साथ भी काम कर चुके हैं नदीम खान
नदीम की पर्सनल लाइफ के बारे में अधिक जानकारी नहीं पर इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उन्होंने अपने काम की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वो 'वध 2' की शूटिंग के दौरान संजय मिश्रा के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी के साथ भी एक तस्वीर साझा की है। नदीम 'मिमी' और 'धड़क' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें