सार
Actor Danish Pandor Marriage Rumours: ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर जल्द शादी कर सकते हैं, ऐसी अटकलें लग रही हैं। इन अफवाहों पर अभिनेता ने क्या जवाब दिया, जानिए?
‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी में अभिनेता दानिश पंडोर ने उजैर बलोच का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद दानिश की खूब चर्चा रही। साथ ही उनकी लव लाइफ भी सुर्खियों में आई। हाल ही में गर्लफ्रेंड आहाना कुमरा के साथ उनकी शादी की अटकलें भी लगीं। इस पर अभिनेता ने क्या प्रतिक्रिया दी, जानिए?
शादी की अटकलों पर क्या रही दानिश की प्रतिक्रिया?
एक वायरल वीडियो में दानिश पंडोर और आहाना कुमरा किसी इवेंट में साथ नजर आए। इस मौके पर दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिए। इसी दौरान पैपराजी ने पूछा, ‘गुड न्यूज कब दे रहे हैं? शादी की खबर कब सुना रहे हैं?’ इस सवाल के जवाब में यह कपल काफी देर तक मुस्कुराता रहा।
थोड़ी देर बाद दानिश ने हाथ से इंकार का इशारा करते हुए पैपराजी को शांत कराया।