फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर करने वाले हैं शादी? अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया; गर्लफ्रेंड आहाना कुमरा संग आए नजर

Wed, 12 Aug 2026 11:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actor Danish Pandor Marriage Rumours: ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर जल्द शादी कर सकते हैं, ऐसी अटकलें लग रही हैं। इन अफवाहों पर अभिनेता ने क्या जवाब दिया, जानिए? 

विज्ञापन
दानिश पंडोर और आहाना कुमरा - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी में अभिनेता दानिश पंडोर ने उजैर बलोच का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद दानिश की खूब चर्चा रही। साथ ही उनकी लव लाइफ भी सुर्खियों में आई। हाल ही में गर्लफ्रेंड आहाना कुमरा के साथ उनकी शादी की अटकलें भी लगीं। इस पर अभिनेता ने क्या प्रतिक्रिया दी, जानिए?  

विज्ञापन


शादी की अटकलों पर क्या रही दानिश की प्रतिक्रिया? 
एक वायरल वीडियो में दानिश पंडोर और आहाना कुमरा किसी इवेंट में साथ नजर आए। इस मौके पर दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिए। इसी दौरान पैपराजी ने पूछा, ‘गुड न्यूज कब दे रहे हैं? शादी की खबर कब सुना रहे हैं?’ इस सवाल के जवाब में यह कपल काफी देर तक मुस्कुराता रहा।
थोड़ी देर बाद दानिश ने हाथ से इंकार का इशारा करते हुए पैपराजी को शांत कराया। 

विज्ञापन

दानिश पंडोर - फोटो : इंस्टाग्राम@danishpandor

करियर फ्रंट पर अब क्या कर रहे हैं दानिश?

  • दानिश पंडोर ने साल 2025 में फिल्म ‘धुरंधर’ और 2026 में ‘धुरंधर 2’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने उजैर बलोच का किरदार निभाया, इस किरदार में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। 
  • पिछले दिनों वह इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्होंने अफजल का किरदार निभाया था। 
  • फिल्मों में आने से पहले दानिश ने कई हिंदी टीवी सीरियल किए थे, जिनके जरिए उन्हें अच्छी-खासी पहचान मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें