फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन ने शूटिंग के बाद ट्रैफिक से बचने के लिए किया ये काम, अभिनेत्री का देर रात का वीडियो हुआ वायरल

Thu, 12 Mar 2026 10:36 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon Viral Video:अभिनेत्री कृति सेनन ने हाल ही में शूटिंग के बाद शहर के ट्रैफिक से बचने के लिए एक खास काम किया। जिसे करने में उन्हें बहुत मजा भी आया।
विज्ञापन
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में कृति अपनी किसी फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद लग्जरी कार की बजाय घर जाने के लिए इस वाहन का सहारा लिया। जिसका एक वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

कृति का वीडियो
कृति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा वीडियो शेयर किया है। इसमें वो शूटिंग के बाद अपना सामान पैक करके घर लौट रही हैं। वीडियो में कृति को ट्रैफिक में बाइक पर बैठे हुए दिखाया गया है। पहचाने जाने से बचने के लिए उन्होंने हेलमेट और काला फेस मास्क पहना हुआ है। वीडियो में वो लंबे शूटिंग के दिन के बाद रात की ठंडी हवा का मजा लेती नजर आ रही हैं। 

कृति का नोट 
कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बाइक की राइड करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस शानदार वीडियो के साथ कृति ने कैप्शन में लिखा, 'शूटिंग के बाद ट्रैफिक से बचने का मेरा सबसे पसंदीदा तरीका।'

विज्ञापन

'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी कृति
कृति सेनन जल्द ही फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी। 'कॉकटेल 2' में कृति के अलावा रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। 'कॉकटेल 2' को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में कृति हैदराबाद में रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में भी गई थीं और उन्होंने वहां की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

यह भी पढ़ें: आमिर खान का खुलासा, पापा परफेक्शनिस्ट की सलाह अनसुनी कर देते हैं जुनैद; जानिए वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें