मंडे टेस्ट में किया था शानदार प्रदर्शन
इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शुरुआत की थी। यह रणवीर सिंह के करियर की बेस्ट ओपनर साबित हुई। वहीं, इस साल रिलीज हुई फिल्मों में ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में इसने तीसरा नंबर सुरक्षित किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 32 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। कल सोमवार को मंडे टेस्ट में भी 'धुरंधर' ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23.25 करोड़ रुपये कमाए।
150 करोड़ क्लब के नजदीक पहुंची फिल्म
आज मंगलवार को पांचवें दिन भी फिल्म फर्राटा भर रही है। आज पांचवें दिन इस फिल्म ने 26.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस 152.75 करोड़ रुपये हो चुका है। रिलीज के पांचवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की एंट्री 150 करोड़ क्लब में हो गई है।
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय खन्ना के अभिनय ने फूंकी जान
फिल्म 'धुरंधर' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में 280 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बजट की तुलना में फिल्म फिलहाल शानदार कमाई कर रही है। फिल्म 'धुरंधर' के जरिए एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने डेब्यू किया है। सभी कलाकारों ने कमाल का अभिनय किया है, मगर अक्षय खन्ना महफिल लूट ले गए हैं। इस फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा उन्हीं के अभिनय की हो रही है।
वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन जारी
फिल्म 'धुरंधर' सच्ची घटना से प्रेरित है। फिल्म 'धुरंधर' सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने चार दिनों में ही 193 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' के आगे कोई मजबूत फिल्म नहीं है, लिहाजा आने वाले दिनों में भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी रहने वाला है।