क्या ‘धुरंधर’ ने उठाया वीकएंड का फायदा?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने शनिवार को यानी रिलीज चौवालीसवें दिन 2.56 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने शुक्रवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह देखा जाए तो इसने वीकएंड पर अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 820.91 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘धुरंधर 2’ भी जल्द होगी रिलीज
फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी थी। फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल जल्द रिलीज होगा। 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें भी रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। पहली फिल्म के कई कलाकार दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे। लेकिन पहला पार्ट अब तक थिएटर में मौजूद है और बढ़िया कमाई कर रहा है।
‘द राजा साब’ की नाैवें दिन कितनी रही कमाई?
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर रिलीज से पहले अच्छा-खासा क्रेज था। लेकिन 9 दिन में ही इसका कलेक्शन काफी कम हो चुका है। शनिवार को इसने 2.33 करोड़ रुपये बटोरे, जबकि शुक्रवार को 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 136.08 करोड़ रुपये हुआ है। फिल्म 100 करोड़ क्लब में जरूर शामिल हो चुकी है।
फिल्म 'हैप्पी पटेल' और 'राहु केतु'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
नई फिल्मों का नहीं चला जोर
फिल्म ‘द राजा साब’ और ‘धुरंधर’ से टक्कर लेने को नई फिल्में भी शुक्रवार को रिलीज हुईं। आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ और पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा की ‘राहु केतु’ कुछ बड़ा कमाल नहीं कर सकी हैं। दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन रिलीज के दूसरे दिन काफी कम है।