फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘असली हीरोज की माैजूदगी…’ नेवी ऑफिसर्स से मिलकर खुश हुए अहान शेट्टी, ‘बॉर्डर 2’ से जुड़ी बीटीएस फोटो की साझा

Sat, 17 Jan 2026 07:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2 Actor Ahan Shetty Post: इन दिनों अहान शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह नेवी ऑफिसर्स से मिले। इस मुलाकात का एक्सपीरियंस एक्टर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर किया है। 

विज्ञापन
अहान शेट्टी ने की नेवी ऑफिसर्स से मुलाकात - फोटो : इंस्टाग्राम@ahan.shetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अहान शेट्टी भी एक अहम किरदार निभाएंगे। शनिवार को एक्टर ने रियल लाइफ हीरोज यानी नेवी ऑफिसर्स से एक खास मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो पोस्ट किया, साथ ही एक खास मैसेज भी लिखा। इसके अलावा कुछ बीटीएस फोटो फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से जुड़ी हुई भी शेयर की हैं। 

नेवी ऑफिसर्स से हुई मुलाकात का अनुभव किया साझा 

विज्ञापन

अहान शेट्टी ने एक वीडियो शनिवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वह एक कार्यक्रम में शामिल हुए। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की उनकी को-एक्ट्रेस भी साथ नजर आईं। इस कार्यक्रम में नेवी ऑफिसर्स भी थे। जिन्होंने अहान के साथ फोटो क्लिक करवाए। वीडियो पोस्ट करने के साथ ही अहान ने कैप्शन में लिखा, ‘भारत के असली हीरोज की मौजूदगी में होना बहुत खुशी की बात है। गर्मजोशी भरी मेहमान नवाजी के लिए शुक्रिया।’  
 


 

बॉर्डर 2 की बीटीएस फोटो भी शेयर कीं
अहान शेट्टी ने इस वीडियो के अलावा ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग से जुड़ी कुछ बीटीएस फोटो भी शेयर की। जिसमें वह अपने किरदार की ऑनस्क्रीन फैमिली के साथ नजर आए। फिल्म में अहान शेट्टी ने एक नेवी ऑफिसर का रोल किया है। इन तस्वीरों में वह नेवी ऑफिसर की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के पहले पार्ट में अहान शेट्टी के पिता और एक्टर सुनील शेट्टी ने आर्मी ऑफिसर का रोल किया था। 

विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें