फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar Box Office: थम नहीं रही 'धुरंधर' की रफ्तार, 34वें दिन भी झटके करोड़ों, जानिए टोटल कलेक्शन

Wed, 07 Jan 2026 10:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Collection Day 34: फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज को आज 34 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म अब भी शानदार कलेक्शन जुटा रही है। जानिए आज बुधवार को इसने कितने कमाए?
विज्ञापन
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर' अब भी सिनेमाघरों में धमाल कर रही है। यह फिल्म 05 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब तक इसका भौकाल टाइट है। इस फिल्म की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में लगी सभी फिल्मों ने दम तोड़ दिया, वहीं इसके बाद दस्तक देने वाली फिल्में भी इसे नहीं हिला पाईं। जानिए आज 34वें दिन इसने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन

धुरंधर' - फोटो : सोशल मीडिया
34वें दिन कितना हुआ कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर' ने कल मंगलवार को 33वें दिन 4.75 करोड़ रुपये कमाए थे। आज 34वें दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज हुई है। मगर, कलेक्शन अब भी करोड़ों में है। 'धुरंधर' ने आज बुधवार को 3.49 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 785.24 करोड़ रुपये हो चुका है।

धुरंधर - फोटो : एक्स
क्या 800 करोड़ी बनेगी 'धुरंधर'?
फिल्म 'धुरंधर' का अगला लक्ष्य 800 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होना है। अब इस आंकड़े से फिल्म बहुत दूर नहीं है। कल तक इसके लिए रास्ता बिल्कुल साफ है। मगर, 09 जनवरी से फिल्म के लिए चुनौती शुरू होने की संभावना है, क्योंकि कुछ नई फिल्में सिनेमाघरों में लगने वाली हैं। ऐसे में देखना होगा कि अब तक की तरह 'धुरंधर' नई रिलीज होने वाली फिल्मों को मात दे पाएगी या बॉक्स ऑफिस से विदा ले लेगी!  

धुरंधर - फोटो : X
'इक्कीस' के मुकाबले कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर' ने लगातार एक महीने डबल डिजिट में कमाई की। अब पांचवें सप्ताह में जाकर यह फिल्म सिंगल डिजिट में कमा रही है, मगर अब भी प्रदर्शन अच्छा ही कहा जाएगा। इसके बाद रिलीज हुई फिल्म 'इक्कीस' सातवें दिन ही लाखों में सिमट चुकी है। फिल्म 'इक्कीस' ने आज बुधवार को सिर्फ 95 लाख रुपये का कारोबार किया है। 
विज्ञापन

धुरंधर - फोटो : X
मार्च में रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
फिल्म 'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे हैं। यह एक स्पाई एक्शन फिल्म है। फिल्म का दूसरा पार्ट इस साल मार्च में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें