800 करोड़ी की तरफ बढ़ी 'धुरंधर'
फिल्म 'धुरंधर' ने सफलतापूर्वक 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म का क्रेज इस कदर रहा कि 700 करोड़ी क्लब तक पहुंचने की राह काफी सरल और सहज रही। अब इसका अगला लक्ष्य 800 करोड़ रुपये है। यहां तक पहुंचने में इसे कुछ मशक्कत करनी पड़ रही है। कल 32वें दिन इस फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये कमाए थे। आज के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
'इक्कीस' की तुलना में कलेक्शन दोगुना
आज मंगलवार को 33वें दिन 'धुरंधर' ने 3.94 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कारोबार 780.94 करोड़ रुपये हो चुका है। आज फिल्म की कमाई में कल के मुकाबले गिरावट दर्ज हुई है। मगर पहली जनवरी को रिलीज हुई 'इक्कीस' से तुलना करें तो यह उस फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन की तुलना में दोगुना कारोबार है। 'इक्कीस' ने आज मंगलवार को सिर्फ छठे दिन सिर्फ 1.17 करोड़ रुपये कमाए हैं।
आने वाले दिनों में बढ़ेगी मुश्किल?
फिलहाल 'धुरंधर' के सामने कोई मजबूत फिल्म नहीं है। अगले दो दिनों तक इसके लिए रास्ता साफ है। मगर, 09 दिसंबर से 'धुरंधर' के लिए मुश्किल सामने आ सकती है, क्योंकि इस दिन कई चर्चित साउथ फिल्में दस्तक देने वाली हैं। बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, माधवन और संजय दत्त जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का दूसरा पार्ट इस साल मार्च में रिलीज होगा।