दूसरे सोमवार को भी धुआंधार कमाई जारी
फिल्म 'धुरंधर' 350 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। अब इसका अगला टारगेट 400 करोड़ क्लब है। इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली थी। पहले सप्ताह में 200 करोड़ी बन गई। दूसरे सप्ताह में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई। कल रविवार को इस फिल्म ने 58 करोड़ रुपये कमाए थे। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज सोमवार को इस फिल्म ने 22.82 करोड़ रुपये कमाए हैं।
400 करोड़ क्लब से चंद कदम दूर
फिल्म 'धुरंधर' ने पहले सोमवार की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 23.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, दूसरे सोमवार में कमाई का आंकड़ा इससे भी बेहतर होने की पूरी संभावना है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 373.57 करोड़ रुपये हो चुका है। 400 करोड़ी क्लब से अब यह फिल्म चंद कदम दूर है।
11वें दिन की कमाई के मामले में 'छावा' को पीछे छोड़ा
फिल्म 'धुरंधर' ने 11वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बेस्ट हिंदी फिल्मों के मामले में न सिर्फ टॉप 10 में जगह बनाई है, बल्कि 'छावा' को भी पटखनी दी है। सैकनिल्क के मुताबिक 'छावा' ने रिलीज के 11वें दिन 18 करोड़ रुपये कमाए थे।
'धुरंधर 2' का हो चुका है एलान
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 280 करोड़ रुपये है। यह फिल्म अपनी लागत निकाल चुकी है। 'धुरंधर' सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है। इसके दूसरे पार्ट का एलान हो चुका है। फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।