पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, 'मैं इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं। यह फिल्म एक सामाजिक मुद्दे पर बात करती है, जिसे कोई छूना नहीं चाहता। जिन स्थितियों में लोगों को काम करना पड़ता है, उनके हाथों में कोई मॉडर्न गैजेट नहीं होता। कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। उन्हें समाज में इज्जत भी नहीं मिलती। यह एक अच्छी फिल्म है। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म का संदेश लोगों तक पहुंचेगा।'
दो मुद्दे उठाती है फिल्म
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा 'हमने फिल्म 'पारो पिनाकी की कहानी' देखी। फिल्म बहुत अच्छी है। मैं फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर्स को बधाई देना चाहता हूं। यह फिल्म दो जरूरी मुद्दे उठाती है। आज भी, 21वीं सदी में, कुछ लोगों को नालों की सफाई के लिए अंदर भेजा जाता है, और उनमें से कई मर जाते हैं। फिल्म लड़कियों की खरीद-फरोख्त का मुद्दा भी उठाती है।'
फिल्म के बारे में
फिल्म 'पारो पिनाकी की कहानी' के निर्देशक रुद्र जादौन हैं। वही इसके लेखक भी हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि एक मैनहोल साफ करने वाले लड़के को सब्जी बेचने वाली लड़की से प्यार हो जाता है। रोजाना उनकी मुलाकात होती है। एक दिन जब मरियम मिलने नहीं आती है तो पिनाकी उसकी तलाश करता है। इसके बाद उसे पता चलता है कि वह मानव तस्करी का शिकार हो गई है। अपनी प्रेमिका को बचाने के लिए पिनाकी संघर्ष करता है।