फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे इस दिन से नफरत है'; मां को याद कर भावुक हुए 'धुरंधर' के कास्टिंग डायरेक्टर; लिखा दिल छूने वाला नोट

Mon, 13 Apr 2026 12:48 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhabra Mukesh Post: चर्चित कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अपनी दिवगंत मां की पुण्यतिथि पर एक दिल छूने वाला पोस्ट साझा किया है। उन्होंने मां के नाम कुछ लाइनें साझा की हैं।
विज्ञापन
मुकेश छाबड़ा ने दिवंगत मां को किया याद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों मुकेश छाबड़ा फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर सुर्खियों में हैं। आदित्य धर निर्देशित इस फ्रेंचाईजी के दोनों पार्ट के लिए कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर मुकेश छाबड़ा ने जिम्मेदारी निभाई है। मुकेश छाबड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आज सोमवार को एक पोस्ट साझा किया है। इसके जरिए उन्होंने अपनी दिवंगत मां को याद किया है।

विज्ञापन

मुकेश छाबड़ा बोले- 'आपके बिना तीन साल हो गए'
मुकेश छाबड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी दिवंगत मां की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, '13 अप्रैल! आपके बिना तीन साल हो गए मां। मुझे इस दिन से नफरत है। मैं बस यही मानना चाहता हूं कि आप खुश हो, मुस्कुरा रही हो और हम सब पर अपनी नजर बनाए हुए हो। मैं आपसे प्यार करता हूं मां'।
 
विज्ञापन

सेलेब्स ने किया नमन, कास्टिंग निर्देशक को दी सांत्वना
मुकेश छाबड़ा के इस भावुक पोस्ट पर इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स कमेंट कर उनकी दिवंगत मां को नमन कर रहे हैं। साथ ही कास्टिंग डायरेक्टर को सांत्वना दे रहे हैं। फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में नजर आईं एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने लिखा है, 'वे आपको देख रही हैं। अपना आशीर्वाद दे रही हैं और मुस्कुरा रही हैं'। मौनी रॉय, दीया मिर्जा, रवीना टंडन और वामिका गब्बी सहित कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें