तब्बू से लिपटकर रोईं आशा ताई की पोती
वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी आशा भोसले के घर पहुंचीं। वह भी काफी इमोशनल दिखीं। इस बीच आशा भोसले की पोती जनाई भोसले तब्बू को गले लगाकर रोईं।
रितेश देशमुख भी आए नजर
एक्टर रितेश देशमुख भी महान गायिका के अंतिम दर्शन करने पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
एआर रहमान भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे
म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार एआर रहमान मुंबई में दिग्गज गायिका आशा भोसले के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ताई के घर लगा लोगों का तांता
दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके घर कासा ग्रांडे में लोगों का तांता लगा हुआ है। फैंस और करीबियों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। हर कोई इस महान गायिका को याद कर रहा है और उनके गानों को याद करते हुए उन्हें आखिरी विदाई दे रहा है।
आशा पारेख ने दी श्रद्धांजलि
दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख मुंबई में महान गायिका आशा भोसले के घर पहुंचीं और उन्हें श्रद्धांजलि दी। आशा पारेख ने नम आंखों से उन्हें याद किया और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
राकेश रोशन ने भी दी श्रद्धांजलि
अनुभवी डायरेक्टर राकेश रोशन भी महान गायिका आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंच और उन्हें श्रद्धांजलि दी।