फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar Box Office: 600 करोड़ क्लब की तरफ दौड़ी 'धुरंधर'; 18वें दिन की कमाई में इन फिल्मों को चटाई धूल

Mon, 22 Dec 2025 08:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Collection Day 18: फिल्म 'धुरंधर' 550 करोड़ से ज्यादा की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। यह तीसरे सप्ताह में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। जानिए आज सोमवार को इसने कितना कलेक्शन जुटाया?
विज्ञापन
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर साबित हो रही है। ओपनिंग डे से लेकर कल रविवार तक की कमाई इसकी शानदार रही है। इस पर न तो साथ रिलीज होने वाली फिल्मों का असर पड़ा और न ही बाद में रिलीज होने वाली फिल्में कुछ बिगाड़ पाईं। आज सोमवार को इसने सिनेमाघरों में 18 दिन पूरे कर लिए हैं। जानिए कमाई के मामले में इसने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन

'धुरंधर' अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
कल रविवार को किया शानदार प्रदर्शन
फिल्म 'धुरंधर' 05 दिसंबर को रिलीज हुई थी। ओपनिंग वीक में इसका टोटल कलेक्शन 207.25 करोड़ रुपये रहा। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे वीक में इसकी कमाई और जोरदार रही। दूसरे वीक में 'धुरंधर' ने टोटल 253.25 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बावजूद इस पर झमाझम नोट बरस रहे हैं। वीकएंड पर इसने फिर जोर दिखाया। कल रविवार को इसने 38.5 करोड़ रुपये झटके।

धुरंधर फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे सोमवार का प्रदर्शन
वीकडे की शुरुआत होने पर इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट तो आई है, मगर फिर भी यह संतोषजनक है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक यह तीसरे सोमवार को आज 18वें दिन 9.12 करोड़ रुपये कमा चुकी है। अंतिम आंकड़े आने तक इनमें और इजाफा होगा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 564.87 अब करोड़ रुपये हो चुका है।

18वें दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली टॉप 10 फिल्में इस तरह हैं:
 
फिल्म 18वें दिन का कलेक्शन
पुष्पा 2 26.75 करोड़ रुपये
स्त्री 2 22 करोड़ रुपये
जवान 13.9 करोड़ रुपये
पठान 11 करोड़ रुपये
कल्कि 2898एडी 9.6 करोड़ रुपये
केजीएफ 2 9.27 करोड़ रुपये
पद्मावत 8 करोड़ रुपये
बाहुबली 2 7.95 करोड़ रुपये
छावा 7.75 करोड़ रुपये
कांतारा 2 06 करोड़ रुपये

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
18वें दिन की टॉप कमाऊ फिल्मों में शामिल
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' 18वें दिन की कमाई के मामले में टॉप फिल्मों में शामिल हो गई है। इतना ही नहीं, इसने यश की 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 'केजीएफ 2' ने 18वें दिन 9.27 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन

'धुरंधर' में अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
क्या 'छावा' की बराबरी कर पाएगी 'धुरंधर'?
फिल्म 'धुरंधर' का अगला लक्ष्य अब 600 करोड़ क्लब है। फिलहाल 24 जनवरी तक तो इसके लिए रास्ता साफ है। मगर, 25 दिसंबर को इसके सामने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' आ रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'धुरंधर' 600 करोड़ी बन पाएगी। अगर यह ऐसा कर पाती है तो इस साल रिलीज हुई विक्की कौशल की 'छावा' की बराबरी कर लेगी, जो इस साल रिलीज बॉलीवुड फिल्मों में नंबर वन पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें