सलमान का पोस्ट
सलमान ने इंस्टाग्राम पर जिम की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें उनकी फिट बॉडी और जोश साफ दिख रहा है। इन फोटो को देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। एक बार फिर साबित हो गया कि उम्र सलमान के लिए सिर्फ एक नंबर है। तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'काश मैं 60 साल की उम्र में ऐसा दिख पाता। बस 6 दिन बाकी हैं।' इन तस्वीरों में भाईजान काली बनियान और नीले शॉर्ट्स पहने दिखे।
सलमान का वर्कफ्रंट
हाल ही में सलमान को बिग बॉस के 19वें सीजन की मेजबानी करते देखा गया। उन्होंने गौरव खन्ना को विजेता घोषित किया। अब सलमान अपनी अगली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जो 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के लिए मशहूर हैं।
यह भी पढ़ें: कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' में अपनी भूमिका के बारे में किया खुलासा, लिखा- 'ऐसा कठिन किरदार जिसने ...'