डॉन 3 में रणवीर सिंह, शाहरुख खान की जगह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फरहान अख्तर फिल्म का निर्देशन करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है कि इसकी शूटिंग कब शुरू होगी।
कब शुरू होगी 'डॉन 3' की शूटिंग
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग जनवरी 2026 में शुरू होगी। प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पहले कियारा आडवाणी को मुख्य अभिनेत्री के रूप में चुना गया था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि उनकी जगह शारवरी वाघ को लिया जा सकता है। अभी निर्माताओं की ओर से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
डॉन 3
डॉन 3, डॉन सीरिज की तीसरी फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। डॉन 3 को एक्टर डायरेक्टर फरहान अख्तर निर्देशित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का ज्यादातर हिस्सा भारत में ही फिल्माया जाएगा। जबकि कुछ हिस्से की शूटिंग दुबई और अबू धाबी में होगी। डॉन 3 को पहली दो फिल्मों से भी ज्यादा बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। डॉन 3 की तीसरी किस्त में किंग खान की जगह इस बार रणवीर सिंह दिखाई देने वाले हैं। बता दें फिल्म की आधिकारिक घोषणा 9 अगस्त 2023 को हुई थी।
रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
डॉन 3 के अलावा रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर' में नजर आएंगे। इस फिल्म से रणवीर का पहला लुक आज ही सामने आया है। धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन नजर आएंगे। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Uorfi: बनारसी साड़ी में बेहद गॉर्जियस दिखीं उर्फी जावेद, यूजर्स हुए हैरान; सेलेब्स ने किए मजेदार कमेंट्स