Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने आज बनारसी साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इसे देखने के बाद कई सेलेब्स ने उनके लुक्स को लेकर मजेदार कमेंट्स किए तो वहीं कई यूजर्स उनके इस लुक को देखकर हैरान रह गए।
अक्सर अतरंगी स्टाइल में नजर आने वाली उर्फी जावेद ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर बनारसी साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, उर्फी हमेशा ही अतरंगी ड्रेस में नजर आती हैं, और आज उन्हें साड़ी में देखकर हर कोई दंग रह गया है। उर्फी के इस लुक को देखने के बाद कई सेलेब्स ने कमेंट के जरिए अपनी राय पेश की है, तो कई यूजर्स उनके इस देसी लुक को देखकर दंग रह गए हैं।
विज्ञापन
उर्फी का लुक
उर्फी जावेद ने आज इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इस नए लुक में उर्फी बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस लुक में उर्फी ने हरे रंग का ब्लाउज और लाल दबके वाली बनारसी साड़ी पहनी हुई है। साड़ी के साथ उर्फी ने सिंपल हेयर बन बनाया हुआ है। इसके साथ उन्होंने गले में सिंपल नेक पीस पहना हुआ है। इस लुक में उर्फी सिंपल और क्यूट लग रही हैं।
उर्फी का पोस्ट
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम अपना देसी स्टाइल शेयर किया और इन शानदार तस्वीरों के साथ अपनी डिजाइनर का शुक्रिया अदा किया। उर्फी ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ' अपनी इस अद्भुत साड़ी के लिए धन्यवाद। आपको विशेष धन्यवाद इसे इतनी खूबसूरती से सजाने के लिए।'
सेलेब्स और यूजर्स के कमेंट्स
उर्फी जावेद के इस लाजवाब लुक पर कई सेलेब्स ने मजेदार कमेंट किए। टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने उर्फी के इस लुक पर स्माइली इमोजी बनाई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने उर्फी के इस लुक पर लाल दिल वाली इमोजी बनाई है। वहीं पूजा अग्रवाल ने फायर इमोजी बनाए हैं। उर्फी के इस लुक पर एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान', एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत सुन्दर लग रही हो', एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत सुन्दर', एक और यूजर ने लिखा, 'मराठी टीचर उर्फी', एक और यूजर ने लिखा, 'लग रहा है मेरी आंखें खराब हो गई हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'मराठी लुक सबसे अच्छा है।'
उर्फी का करियर
अपने अतरंगी स्टाइल की वजह से उर्फी अक्सर ही चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद कई दिनों से शो ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस शो में उन्होंने बेहतरीन गेम खेला और इस रियलिटी शो को जीत भी। हालांकि, उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने ट्रोल भी किया। इसके अलावा उर्फी की लाइफ पर एक रियालिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ भी बना था। इस साल वह शो ‘एंगेज्ड रोका या धोखा’ को होस्ट करती दिखी थीं।