गौरव गेरा का किरदार
फिल्म 'धुरंधर' की सबसे बड़ी तारीफ इसके शानदार अभिनय और किरदारों के हैरतअंगेज लुक के लिए हो रही है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की वाहवाही के बाद अब सोशल मीडिया पर कॉमेडियन गौरव गेरा के अभिनय की तारीफ हो रही है। गौरव ने फिल्म में कराची के ल्यारी इलाके में जूस बेचने वाले बुजुर्ग मोहम्मद आलम का किरदार निभाया है। उनका यह बिल्कुल नया और अनजाना लुक देखकर दर्शक हैरान रह गए। फिल्म रिलीज होते ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
'धुरंधर' के बारे में
फिल्म 'धुरंधर' में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और गौरव गेरा जैसे कई बड़े कलाकार हैं। इस शानदार सफलता के बाद मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
यह भी पढ़ें: 'मम्मा नाइट आउट...', बेटी सरायाह के जन्म के बाद कियारा आडवाणी की सोशल मीडिया पर वापसी, फैंस हुए एक्साइटेड..