सोनू का पोस्ट
सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की और लिखा, '14 दिसंबर, एक ऐसी रात जो गुवाहाटी कभी नहीं भूलेगी। सोनू निगम- दीवाना तेरा, लाइव।' यह कॉन्सर्ट 9 दिसंबर को गुवाहाटी में हुए पोस्ट मेलोन के शो के ठीक बाद हो रहा है।
किन शहरों में होगा टूर
गुवाहाटी के बाद 'दीवाना तेरा' टूर इंदौर, जयपुर और लखनऊ में भी किया जाएगा। इस टूर में सोनू निगम अपने सबसे पसंदीदा गाने एक खास लाइव शो में गाएंगे। इस टूर से पहले सोनू ने अपने 52वें जन्मदिन पर 'सतरंगी रे' नाम का 7 शहरों का टूर किया था, जिसमें मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे, शिलांग और दिल्ली-NCR शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 'मम्मा नाइट आउट...', बेटी सरायाह के जन्म के बाद कियारा आडवाणी की सोशल मीडिया पर वापसी, फैंस हुए एक्साइटेड...