फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर' में धमाल मचाने के बाद किस फिल्म में नजर आएंगे अक्षय खन्ना? पाइपलाइन में कई फिल्में

Thu, 11 Dec 2025 04:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshaye Khanna Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में अक्षय का किरदार और डांस दोनों ही दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। जानिए रहमान डकैत के रोल के बाद अब किन फिल्मों में किस किरदार में नजर आएंगे अक्षय खन्ना।
 
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय खन्ना - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 186.94  करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है और 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है। 'धुरंधर' के बाद अक्षय खन्ना की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर'
मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना के अभिनय के साथ ही उनके डांस की भी जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस अक्षय की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। अक्षय ने इस फिल्म में खतरनाक विलेन 'रहमान डकैत' का किरदार निभाया है। फिल्म में उनका स्वैग, रौब, डायलॉग डिलीवरी और एंट्री सीन इतने जबरदस्त हैं कि लोग कह रहे हैं, 'हीरो पर विलेन भारी पड़ गया।' तो वहीं कई फैंस उन्हें 'विलेन ऑफ द ईयर' बोल रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय खन्ना - फोटो : X
'धुरंधर 2'
अक्षय खन्ना हमेशा से बेहतरीन और अलग-अलग किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। अब वो और भी जोखिम भरे रोल कर रहे हैं और हर बार छा जाते हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 19 मार्च 2026 को आएगा। इसमें अक्षय खन्ना के कुछ फ्लैशबैक सीन भी दिख सकते हैं।

4 of 6
अक्षय खन्ना - फोटो : X
'महाकाली'
फिल्म 'महाकाली' से अक्षय तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। वो असुर गुरु शुक्राचार्य का रोल करेंगे। उनका लुक पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है। अक्षय के लुक की बात करें तो लंबे सफेद बाल, घनी दाढ़ी और खतरनाक नजरें हैं। फैंस उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हो गए हैं और साथ ही फिल्म की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaye_khanna_
'इक्का'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय एक्टर सनी देओल के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'इक्का' में नजर आ सकते हैं। इसमें भी अक्षय खन्ना विलेन के रोल में हो सकते हैं। फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर आएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3'
अजय देवगन की सुपरहिट सीरीज का तीसरा पार्ट 2026 गांधी जयंती पर रिलीज होगा। इसमें भी अक्षय खन्ना दमदार किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय, आईजी तरुण अहलावत के रोल में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: करण जौहर ने किया 'धुरंधर' का रिव्यू, रणवीर सिंह को बताया पसंदीदा एक्टर; आदित्य धर के लिए कही यह खास बात...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें