'धुरंधर 2' रिलीज
'धुरंधर 2' का पूरा नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' है। 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज हो रही है। यह ईद के मौके पर आ रही है। इसका पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च से शुरू हो रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह फिर से एक्शन में दिखेंगे। यह 'धुरंधर' का सीक्वल है।
'धुरंधर 3' के बारे में अपडेट्स
'धुरंधर 2' की रिलीज से ठीक पहले 'धुरंधर 3' को लेकर कई जानकारी सामने आ रही हैं। कथित तौर पर क्या आदित्य धर के पास 'धुरंधर 3' का आइडिया और स्टोरी तैयार है? अगर ऐसा है तो 'धुरंधर 2' में ही 'धुरंधर 3' का कोई बड़ा हिंट या पोस्ट-क्रेडिट सीन हो सकता है, जैसे पहले पार्ट में दूसरे का एलान किया गया था। अगर 'धुरंधर 2' भी अच्छा बिजनेस करती है, तो 'धुरंधर 3' की संभावना बन सकती है।
'धुरंधर 3' का स्टोरी एंगल क्या होगा?
'धुरंधर 3' की स्टोरी वहीं से आगे बढ़ सकती है, जहां 'धुरंधर 2' की कहानी खत्म होगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' में जो कहानी छूटेगी या नया ट्विस्ट आएगा, उसी को आगे बढ़ाकर तीसरा पार्ट बन सकता है। यह 'धुरंधर यूनिवर्स' का क्लाइमेक्स पार्ट हो सकता है।
'धुरंधर 2' की रिलीज के साथ होगा 'धुरंधर 3' का फैसला?
कुल मिलाकर, 'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद ही 'धुरंधर 3' की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। फैंस को इंतजार करना होगा कि फिल्म कितनी सफल होती है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन ही इसके तीसरे सीक्वल को ग्रीन सिग्नल देगा।