फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mess: चचेरे भाई ईशान के साथ काम करेंगे ऋतिक रोशन, जानिए किस पर आधारित होगी फिल्म 'मेस'

Tue, 17 Mar 2026 11:20 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan Eshaan Roshan Film Mess: ऋतिक रोशन ने अपनी एक नई कॉमेडी फिल्म की घोषणा की है। फिल्म का नाम 'मेस' है। इस फिल्म में ऋतिक अपने कजिन भाई ईशान रोशन के साथ काम करेंगे। जानिए फिल्म 'मेस' के बारे में सबकुछ। 
 
विज्ञापन
फिल्म मेस - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन ने आज आगामी फिल्म 'मेस' की जानकारी देते हुए एक खास तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ उनके चचेरे भाई ईशान रोशन भी नजर आ रहे हैं। जानिए किस पर आधारित है फिल्म 'मेस'।

विज्ञापन

ईशान, ऋतिक के चाचा राजेश रोशन के बेटे हैं - फोटो : सोशल मीडिया
भाई ईशान के साथ काम करेंगे ऋतिक
फिल्म 'मेस' ऋतिक के प्रोडक्शन बैनर के तहत बनेगी। इस फिल्म को ऋतिक के कजिन भाई ईशान रोशन प्रोड्यूसर करेंगे। फिल्म 'मेस' की कहानी मूल रूप से अमेरिकी लेखक ने लिखी है, जिसे भारतीय रूप में राजेश ए. कृष्णन ने निर्देशित करेंगे। कपिल सावंत ने इसके संवाद तैयार किए हैं। 

किस पर आधारित होगी 'मेस'
फिल्म की कहानी कुछ चोरों की है, जो एक ऐसे व्यक्ति के घर में चोरी करने जाते हैं, जो ओसीडी से ग्रसित होता है। जैसे-जैसे रात बीतती है, चोरों को पता चलता है कि घर की हालत वैसी नहीं है जैसी उन्होंने सोची थी। अब शायद उन्हें ही मुश्किल में पड़ना पड़ेगा और रात भर जीवित बचना होगा। यह एक मजेदार और हल्की-फुल्की कॉमेडी होगी। 
विज्ञापन

'मेस' को नजर आएंगे कौन से कलाकार
ऋतिक रोशन 'मेस' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में ऋतिक के अलावा और कौन-कौन से कलाकार होंगे इसकी जानकारी जल्द आएंगी। इसके अलावा इसकी रिलीज डेट की तारीख भी जल्द ही सामने आएगी।

यह भी पढ़ें: शिल्पा शिरोडकर ने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर की खुलकर बात, बोलीं- 'मुझे और काम चाहिए...'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें