शूटिंग का अनुभव
दानिश ने आगे बताया कि उन्होंने इस सीन (अरशद पप्पू की क्रूर हत्या वाले सीन) को पूरी तरह स्थिति में रहकर निभाया। हर टेक के बाद वह सिर्फ निर्देशक आदित्य धर की तरफ देखते थे। अगर थम्स अप मिल जाता तो मॉनिटर तक नहीं जाते थे, क्योंकि उन्हें डायरेक्टर को खुश रखना था।
चोट का किस्सा
दानिश ने कहा, 'इस सीन की शूटिंग के दौरान मेरे अंगूठे में चोट लग गई और मुझे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ठीक होने में लगभग दो से ढाई महीने लग गए, चोट थोड़ी गंभीर हो गई थी। यह मेरी नादानी थी, उस समय जोश में आकर मैंने अपना आपा खो दिया था। टीम ने मुझे कुछ समय के लिए आराम देकर बहुत अच्छा किया।'
फिल्म की सफलता
'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। आज सातवें दिन 'धुरंधर द रिवेंज' ने 6.87 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 582.59 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: अनित कपूर ने पत्नी सुनीता को दी जन्मदिन की बधाई, बेटी सोनम ने बताया 'सबसे प्यारी मां'; फराह की अच्छी दोस्त