फिल्म 'धुरंधर 2' के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी
- फोटो : इंस्टाग्राम@ rahulgandhi9
ये खबर भी पढ़ें: 33 साल पहले भी ‘धुरंधर’ थे राकेश बेदी, सान्याल को नहीं ब्रिगेडियर सूर्यदेव को दी थी खुफिया जानकारी
कई फिल्मों और वेब सीरीज को प्रोड्यूस कर चुके हैं
‘धुरंधर 2’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी ‘वेदा’ और ‘लकी भास्कर’ जैसी फिल्मों से भी जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वह ‘मुंबई डायरीज’, ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’, ‘अधूरा’, ‘रॉकेट बॉयज’, ‘फर्जी’, ‘द फैमिली मैन’, ‘ब्लर’ जैसी वेब सीरीज को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं।
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के सातवें दिन 48.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 623.97 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हो चुका है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,000.41 करोड़ रुपये की कमाई अब तक कर ली है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।