फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@
'धुरंधर 2' का पिछले दो दिनों का कलेक्शन
रणवीर सिंह अभिनीत स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की। इससे एक दिन पहले इस फिल्म ने पेड प्रिव्यू से करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। कल शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई और कमाई 80.72 करोड़ रुपये रही। मगर, आज वीकएंड का इसे भरपूर फायदा मिला है।
तीसरे दिन 'धुरंधर 2' ने कितने कमाए?
'धुरंधर 2' को आज तीसरे दिन वीकएंड और ईद की छुट्टी का दोहरा लाभ मिला है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने शनिवार को तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 339.2 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने हिंदी पट्टी में 105 करोड़ रुपये कमाए हैं। तमिल में 2.95 करोड़ और तेलुगु में पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
ईद पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
ईद पर सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'धुरंधर'
फिल्म 'धुरंधर 2' ईद के त्योहार पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप बॉलीवुड फिल्म बन गई है। अब तक इस मामले में सलमान खान की फिल्म 'भारत' पहले पायदान पर थी, जिसने ईद पर 42.30 करोड़ रुपये कमाए थे। ईद पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में नौ फिल्में सलमान खान की थीं। मगर, अब इस सूची में 'धुरंधर 2-द रिवेंज' पहले पायदान पर है।
तीसरे दिन 'पुष्पा 2' को नहीं दे पाई मात
'धुरंधर 2' तीसरे दिन की कमाई के मामले में अपने पहले पार्ट से आगे निकल गई है। 'धुरंधर' ने तीसरे दिन 51.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इसने 'जवान' और 'पठान' को भी मात दे दी है। 'जवान' ने तीसरे दिन 77.83 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, 'पठान' ने तीसरे दिन 46.27 करोड़ रुपये कमाए थे। मगर, तीसरे दिन जबर्दस्त कमाई करने के बावजूद तीसरे दिन भी 'धुरंधर 2' फिल्म 'पुष्पा 2' को मात नहीं दे पाई। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने तीसरे दिन (शनिवार को) 119.25 करोड़ रुपये कमाए थे।