खान परिवार में खुशियों वाली ईद
पिछले कुछ दिन खान फैमिली के लिए काफी मुश्किल रहे थे। सलीम खान को तबीयत खराब होने के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब महीने भर बाद बीते 17 मार्च को उन्हें छुट्टी मिली। वे सकुशल घर लौट आए हैं। आज शनिवार को ईद की बधाई के साथ सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सलीम खान व्हीलचेयर पर नजर आ रहे हैं। उन्हें स्वस्थ देख परिवार के सभी सदस्यों के चेहरों पर मुस्कान देखी जा सकती है।
सलमान खान अपनी भांजी आयत और पिता सलीम खान के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
दुआओं के लिए सलमान ने फैंस को कहा शुक्रिया
सलमान खान ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'ईद मुबारक। आप सभी की दुआओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। पापा घर वापस आ गए हैं। हम आपके शुक्रगुजार हैं'। यह वीडियो उस पल का है, जब सलमान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से बाहर जुटी फैंस की भीड़ का अभिवादन करने आए। इस दौरान पूरा खान परिवार साथ दिखा और सबके चेहरों पर खुशी दिखी। यह ईद पूरी फैमिली के लिए वाकई खास है।
सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
सलमान खान के इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। भाईजान के चेहरे की मुस्कान ने फैंस का दिन बना दिया है। इसके अलावा कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। माही विज और नेहा मलिक ने कमेंट कर ईद की बधाई दी है।