फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर 2' का टीजर कब होगा रिलीज? आदित्य धर ने रणवीर सिंह की फिल्म के बारे में पोस्ट शेयर कर दी अहम जानकारी

Mon, 02 Feb 2026 07:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Teaser Release: फिल्म 'धुरंधर' के दूसरे भाग के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बड़ा संकेत दिया है।
 
विज्ञापन
आदित्य धर - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी बहुत हिट हो गई है और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल है। वहीं आज फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर कुछ संकेत दिया है, जिसे फैंस रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन

'धुरंधर 2' का टीजर या ट्रेलर?
निर्देशक आदित्य धर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'कल 12:12' लिखकर हिंट दिया है, जिससे लगता है कि 'धुरंधर 2' का टीजर या फिर ट्रेलर कल रिलीज हो सकता है। फैंस बहुत खुश हैं और कमेंट्स में इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की शूटिंग पहले ही एक साथ हो चुकी थी, लेकिन बाद में इसे दो भागों में बांट दिया गया। कुछ नए सीन भी जोड़े जाएंगे। 'धुरंधर 2' में रहस्य और आगे की कहानी खुलेगी। यह सीक्वल 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस अब नेटफ्लिक्स पर पहली फिल्म 'धुरंधर' को दोबारा देख रहे हैं ताकि सीक्वल का मजा दोगुना हो सके।
विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर' का कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। निर्देशक आदित्य धर ने इसे बनाया है। इसमें रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार हैं। फिल्म के गाने बहुत हिट हुए और आज भी ट्रेंड में हैं। फिल्म ने थिएटर में शानदार कमाई की। पहले तीन हफ्तों में ही 500 करोड़ रुपये पार कर लिए और कुल मिलाकर भारत में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा, जबकि दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। अब फैंस 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: अरुण गोविल ने 'रामायण' में रणबीर कपूर के किरदार को लेकर कही यह खास बात, बोले- 'वह भगवान राम के रूप में...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें