'धुरंधर 2' को लेकर सेंसर बोर्ड का फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीजर का पूरा नाम धुरंधर 2 - द रिवेंज है। यह टीजर 1 मिनट 48 सेकंड लंबा है और इसे सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' के साथ दिखाया जाएगा। 'A' रेटिंग मिलने की वजह से इसे सिर्फ 18+ उम्र के लोग ही देख सकते हैं।
कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'?
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'धुरंधर 2' की रिलीज के साथ कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' टकराएगी।
यह भी पढ़ें: Daldal Trailer: भूमि पेडनेकर की सीरीज 'दलदल' का ट्रेलर जारी, सीरियल किलर के छक्के छुड़ाएंगी डीसीपी रीटा फरेरा