फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए, वहीं तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 339.27 करोड़ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हो चुका है। रिलीज के तीसरे दिन ही यह फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 400 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के जरिए भी हैरान किया है। अब तब इसने वर्ल्डवाइड 370 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ चुकी है। इसने प्रभास की फिल्म ‘राजा साहब’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर दिया है। ‘राजा साहब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 208.38 करोड़ रुपये था। अब ‘धुरंधर 2’, ‘बॉर्डर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का पीछा कर रही है।
‘धुरंधर 2’ ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ ने अब तक कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साथ ही कुछ बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है।
- ‘वाॅर 2’ ने 236.55 का कुल कलेक्शन किया था, ऐसे में देखा जाए तो ‘धुरंधर 2’ ने इसके कलेक्शन को पार कर लिया है। ऐसा फिल्म ने तीसरे दिन में ही कर लिया।
- ‘टाइगर जिंदा है’ ने भी 339.16 करोड़ रुपये कमाए थे।
- 'सैयारा' ने 337.78 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था।
- 'बजरंगी भाईजान' का कुल कलेक्शन भी 320.34 रहा।
- 'वॉर' ने भी सिर्फ 318.01 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे।
- इसी तरह ‘पद्मावत’ ने 302.15 करोड़ रुपये और ‘सुल्तान’ ने 300.45 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी।
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘उस्ताद भगत सिंह’ का क्या रहा हाल?
इन दिनों पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी सिनेमाघरों में मौजूद है। इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 9.15 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि दूसरे दिन इसने 9.25 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 52.90 करोड़ रुपये हो चुका है। लेकिन ‘धुरंधर 2’ के आगे यह फिल्म पस्त ही नजर आ रही है।