फिल्म 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ में निभाया जमील जमाली का किदार
फिल्म ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी ने एक पाकिस्तानी राजनेता का जमील जमाली का किरदार निभाया था। जमील की बेटी अलीना से ही हमजा (रणवीर सिंह) का किरदार शादी करता है। इस आड़ में वह अपना जासूसी मिशन पूरा करता रहता है। जमील का किरदार करप्ट पॉलिटिशियन का था, उसके तार अपराधियों के साथ जाकर जुड़ते थे। राकेश बेदी ने इस किरदार को कभी मजाकिया तो कभी गंभीर तरीके से निभाया। पहले पार्ट में यह किरदार दर्शकों को बस एक साइड कैरेक्टर लगता है लेकिन ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली चौंकाता है। जब उसकी असल पहचान सामने आती है तो दर्शक हैरान हो जाते हैं।
‘धुरंधर 2’ ने किया शानदार कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने कुल 271.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह कलेक्शन फिल्म ने तीसरे दिन में आकर पूरा किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, राकेश बेदी के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे एक्टर नजर आए। फिल्म को आदित्य धर ने निर्देशित किया है।