फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बॉलीवुड स्टार्स डरपोक हैं…’, ऑस्कर अवॉर्ड के बाद ध्रुव राठी के निशाने पर प्रियंका चोपड़ा; क्यों किया ट्रोल?

Wed, 18 Mar 2026 01:28 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Youtuber Dhruv Rathee Criticize Priyanka Chopra: पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर अवॉर्ड में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। इस दौरान स्टेज पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे लेकर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने प्रियंका चाेपड़ा को ट्रोल किया है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स को भी निशाने पर लिया है। जानिए, क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और ध्रुव राठी - फोटो : इंस्टाग्राम@dhruvrathee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘हमारे ज्यादातर टॉप बॉलीवुड स्टार्स इतने डरपोक हैं या स्वार्थी हैं कि एक मोरल स्टैंड लेने से पहले 100 बार सोचेंगे। वे देखेंगे कि कहीं पावर में बैठे हुए लोगों के साथ कनेक्शन तो प्रभावित नहीं हो जाएंगे। हमारी फिल्म पर इसका क्या असर होगा? हमारी स्पॉनशिप और हमारी कमाई पर इसका क्या असर पड़ेगा? और फिर 100 बार अपनी पीआर टीमों से पूछने के बाद एक पीआर स्टेटमेंट देंगे।’ 

एक हालिया इंस्टाग्राम वीडियो में प्रियंका चोपड़ा का ऑस्कर वाला वीडियो शेयर करते हुए यह कमेंट यूट्यूबर ध्रुव राठी ने किया है। आखिर वह क्यों प्रियंका चोपड़ा और बाकी बॉलीवुड सेलेब्स को टारगेट कर रहे हैं। जानिए, इसके पीछे की पूरी वजह? 

ऑस्कर अवॉर्ड में प्रियंका ने नहीं लिया कोई स्टैंड 

विज्ञापन

कुछ दिन पहले ऑस्कर अवॉर्ड हुए, इसके मंच प्रियंका चाेपड़ा और हॉलीवुड एक्टर जेवियर बार्डेम खड़े थे। अचानक स्टेज पर जेवियन ने कहा युद्ध बंद करने और फिलिस्तीन को आजाद करने की बात कही। प्रियंका चोपड़ा भी साथ खड़ी थी लेकिन उन्होंने दोनों बातों पर चुप्पी साधे रखी। इसके बजाय वह बस जेविय बार्डेम की बात पर मुस्कुरा दीं और अपना सिर हिलाया। लेकिन प्रियंका ने कुछ कहा नहीं। इसी बात पर ध्रुव राठी ने प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की है। 
ध्रुव अपनी पोस्ट में कहते हैं, ‘इस वीडियो को देखो प्रियंका चोपड़ा की शक्ल यहां पर देखने लायक थी। आप में से कुछ लोग शायद पूछ सकते हो कि गलत क्या किया प्रियंका ने, वो चुप रही वहां पर। न्यूट्रल रहीं, पॉलिटिकल नहीं होना चाहती थी। लेकिन यही तो दिक्कत है। न्यूट्रैलिटी की जो पोजीशन है, वो एक प्रिविलेज की पोजीशन है।’ 

हॉलीवुड सितारों को सराहा 

विज्ञापन

आगे अपनी पोस्ट में ध्रुव राठी ने हॉलीवुड एक्टर्स को सराहा जो ऑस्कर जैसे मंच पर युद्ध के खिलाफ बोल रहे हैं। वह कहते हैं, ‘हॉलीवुड सितारे भी प्रिविलेज हैं। इनके घरों पर बम नहीं गिर रहे हैं लेकिन फिर भी वो एक मोरल स्टैंड ले रहे हैं।’ ध्रुव राठी का कहना है कि इंसानियत की खातिर लोगों को बड़े मंच पर सही बात को कहना चाहिए। 

 


 

 

 

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
ये खबर भी पढ़ें: क्या ऑस्कर अवॉर्ड में जाकर थक गईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें शेयर कर लिखी ऐसी बात
 
इस फिल्म में जल्द नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा  

प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' रिलीज हुई। इसके अलावा वह राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' का हिस्सा हैं। 'वाराणसी' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म बड़े स्तर पर बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा लगातार भारत आ रही हैं। अब उनका नाम फिल्म '007 बॉन्ड' सीरीज को लेकर भी सामने आ रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें