फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2’ पर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने फिर साधा निशाना, चुनाव आयोग से भी पूछा बड़ा सवाल

Fri, 27 Mar 2026 04:44 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhruv Rathee Again Target Movie Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ जब से रिलीज हुई है, तब से ही ध्रुव राठी नाम का यूट्यूबर इस फिल्म पर तंज कस रहा है। हाल ही में एक यूट्यूब वीडियो बनाकर इस यूट्यूबर ने ‘धुरंधर 2’ और इसके निर्देशक आदित्य धर को निशाने पर लिया है। जानिए, फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर ध्रुव राठी ने क्या कहा है?

विज्ञापन
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने फिल्म 'धुरंधर 2' को कसा तंज - फोटो : इंस्टाग्राम@dhruvrathee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह कलेक्शन फिल्म ने आठ दिन में किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल है। वहीं सोशल मीडिया पर ध्रुव राठी जैसे यूट्यूबर इस फिल्म की खुलकर आलोचना कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो बनाकर ध्रुव राठी ने ‘धुरंधर 2’ पर निशाना साधा है। इसे एक खराब फिल्म बताया है। 

विज्ञापन


ध्रुव राठी ने फिल्म की कहानी पर क्या कहा? 
ध्रुव राठी ने ‘धुरंधर 2 एक्सपोज्ड’ नाम का वीडियाे यूट्यूब पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह आदित्य धर की फिल्म को टारगेट कर रहे हैं। ध्रुव राठी वीडियो में बताते हैं कि यह फिल्म देश का अपमान करती है, इसके सिटीजन को नीचा दिखाती है। आदित्य धर ने व्हाट्सएप फॉरवर्ड्स मैसेज से एक सिनेमैटिक यूनिवर्स बना दिया है। ध्रुव ने इस एक लीगल चीट कोड कहा है। दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर 2’ मेकर्स ने कहा था कि यह काल्पनिक कहानी है, जो असल घटनाओं से प्रेरित है। इसी बात से ध्रुव राठी जैसे कई लोगों को आपत्ति है। 

यूट्यूबर को लॉजिकल नहीं लगती है फिल्म
अपने वीडियो में ध्रुव राठी ने कहा, जरा लॉजिकली सोचिए तो हैरानी होती है कि क्या इसमें कोई तुक है। क्या सिर्फ एक छोटी सी समस्या के लिए इतना बड़ा कदम उठाया (नोटबंदी) जा सकता है? ध्रुव राठी ने अपने वीडियो में आरबीआई की रिपोर्ट्स का डाटा भी दिखाया। साथ ही बताया कि नोटबंदी के बाद एटीएम की लाइनों में खड़े कई नागरिकों की मौत हो गई थी, कई लोगों को दिल का दौरा पड़ा था।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Akshaye Khanna Birthday: वर्षों तक फिल्मों से दूर रहे अक्षय खन्ना, दूसरी पारी में कैसे मचाया धमाका?
विज्ञापन
विज्ञापन

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

चुनाव आयोग से भी किए सवाल 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट से कुछ सवाल पूछे हैं। वह पूछते हैं कि ऐसी फिल्म बनाना क्यों जायज है। इस फिल्म में एक राष्ट्रीय और राजनीतिक पार्टी को राष्ट्र-विरोधी दिखाया गया है। इस तरह की फिल्म आगे भी बन सकती है, इस बात की चिंता ध्रुव राठी हो रही है।  


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें