R Madhavan Share Parenting Tips: फिल्म ‘धुरंधर 2’ में आर माधवन के किरदार अजय सान्याल की भी खूब चर्चा है। इस किरदार में उनका अंदाज दर्शकों को पसंद आया है। हाल ही अभिनेता ने बताया कि उनका और बेटे का रिश्ता कैसा है?
आर माधवन अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही बातचीत करते हैं। हाल ही में एक्टर ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम क्यों नहीं गुजारते हैं। उनका और बेटे का रिश्ता कैसा है? साथ अपने पिता के साथ आर माधवन का रिश्ता कैसा था?
विज्ञापन
क्वालिटी टाइम बिताने की सोच में नहीं रखते यकीन
मैशेबल मिडिल ईस्ट यूट्यूब चैनल पर हाल ही में आर माधवन ने रणविजय सिंह के साथ लंबी बातचीत की है। वह बताते हैं कि बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में यकीन नहीं रखते हैं। इसे विदेशी कॉन्सेप्ट मानते हैं। वह कहते हैं, ‘आपके पास बच्चों के साथ बिताने के लिए या तो बहुत सारा समय होगा या फिर कभी भी पर्याप्त समय नहीं होगा। देखिए, मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही पश्चिमी सोच है कि बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहिए।’
बेटे को दी जिंदगी की बड़ी सीख
आर माधवन इंटरव्यू में बताते हैं कि एक बार उनके बेटे ने क्वालिटी टाइम साथ ना गुजारने की शिकायत की थी। ऐसे में आर माधवन ने बेटे को जिंदगी की बड़ी सीख दी। एक्टर ने कहा, ‘मैंने बेटे से कहा था कि मेरे पिता ने कभी साथ में क्वालिटी टाइम नहीं बिताया लेकिन जब भी मुझे उनकी जरूरत पड़ी, वह मेरे साथ थे। वह मेरे लिए एक मजबूत सहारा थे। जब भी मुझे किसी सहारे की जरूरत हुई, वह एक इंसान के तौर पर मेरे साथ खड़े थे। मैं जो कुछ भी करना चाहता था, उसके लिए उन्होंने मुझे पैसे दिए, लेकिन साथ ही उन्होंने मुझमें अच्छे गुण भी भरे। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और यह तय करूंगा कि उनके लिए सबसे अच्छा बेटा बन सकूं।’
विज्ञापन
आर माधवन आगे कहते हैं, ‘मैंने बेटे से कहा कि अगर तुम मुझसे यह उम्मीद करते हो कि मैं तुम्हारे स्कूल के हर गेम में मौजूद रहूं, तो मैं वैसा पिता नहीं बन पाऊंगा, लेकिन अगर तुम्हें कभी भी किसी मदद की जरूरत पड़ी तो मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा।’
आर माधवन की अपकमिंग फिल्में
इन दिनों ‘धुरंधर 2’ में आर माधवन का रोल अजय सान्याल चर्चा में है। इस साल वह ‘सर्कल’ नाम की एक फिल्म भी नजर आएंगे। इसके अलावा भी उनके पास कुछ और फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं।