आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धूम3' 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। जिसे 'चेन्नई एक्सप्रेस' या यूं कहें कि अब भारत की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म 'कृष3' का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है।
'कृष3' और 'धूम3' के बारे में कहा जा रहा था कि ये फिल्में हैं जो 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड तोड़ सकती हैं 'कृष3' ने तो ये कारनामा कर दिया है। अब सभी की नजरें 'धूम3' पर हैं।
लेकिन धूम के आगे अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अजय देवगन और विद्या बालन ने मिलकर एक बड़ी बाधा खड़ी कर दी है। जिसे पार करे बिना अब धूम का रिकार्ड कमाई करना मुश्किल है।
दरअसल 20 दिसंबर को महाभारत फिल्म थ्री डी वर्जन में रिलीज होगी। इसमें न सिर्फ अनिल,अमिताभ,अजय और विद्या की आवाजें हैं बल्कि किरदार भी इनके ही लुक में हैं।
ऐसे में एनीमेटेड फिल्मों के शौकीन और उक्त सितारों के फैंस अगर महाभारत देखने चले गए तो धूम के दर्शक निश्चह ही बंट सकते हैं।
'कृष3' जब रिलीज हुई थी तो कोई भी फिल्म इसके आसपास रिलीज नहीं हुई थी। लेकिन 'धूम3' के आगे एनीमेटेड महाभारत की चुनौती होगी।