फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में: आमिर किसी को नहीं दिखाना चाहते धूम 3

Fri, 13 Dec 2013 08:19 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों इस बात की चर्चा है कि आमिर खान अपने किसी खास को धूम 3 नहीं दिखाना चाहते।
विज्ञापन


*इश्क में याद न आए तो फिर उसकी मिठास ही क्या? अरशद वारसी को लीजिए। वे ‘डेढ़ इश्किया’ की शूटिंग हुमा कुरैशी के साथ कर रहे थे और उन्हें याद विद्या बालन की आ रही थी। आपको याद होगा कि उस फिल्म में अरशद और विद्या ने कैसे-कैसे हॉट सीन दिए थे। खैर, जो बीत चुका सो बीत चुका। देखना यह है कि फिल्म में हुमा के साथ अरशद के इश्क का रंग कितना गहरा चढ़ता है।

*आम तौर पर स्टार अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को रिलीज से पहले अपनी फिल्म दिखाते हैं। परंतु आमिर खान ‘धूम-3’ को ऐसे सीने से लगाए हैं कि रिलीज की तारीख, 20 दिसंबर से पहले किसी को फिल्म नहीं दिखाना चाहते। मुंबई में फिल्म की रिलीज के साथ आमिर ने नजदीकियों के लिए खास शो का आयोजन किया है। सबको बेसब्री से इंतजार है और उम्मीद भी कि सब्र का फल मीठा होगा।
विज्ञापन


*सलमान खान सदा ही निर्देशकों के लिए ‘वांटेड’ रहते हैं। पता चला है कि शाहरुख खान से साथ ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्म देने वाले रोहित शेट्टी सलमान को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने सलमान को मनाने के लिए करन जौहर से बात की है। बताया जा रहा है कि ‘जय हो’ और ‘किक’ की शूटिंग खत्म होने के बाद सलमान रोहित को मिलने का समय देंगे। वाकई समय से कीमती कुछ नहीं।
विज्ञापन


*बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और बोनी कपूर के पुत्र अर्जुन कपूर की नई फिल्म का नाम 'तेवर' रखा गया है। अर्जुन कपूर अपने पिता के बैनर तले बन रही एक फिल्म में काम कर रहे हैं। बोनी कपूर इस फिल्म का नाम 'तेवर' रखना चाहते थे, लेकिन आदित्य चोपड़ा ने यह नाम रजिस्टर करा रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें