फिल्म 'यमला पगला दीवाना' सीरीज की अगली फिल्म का इंतजार करने वाले फैंस के लिए एक खुशखबरी है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। स्टार एक्टर धर्मेंद्र ने फिल्म के सेट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ धर्मेंद्र ने ट्विटर पर डेब्यू भी किया है। तस्वीरों में धर्मेंद्र बाइक चला रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने फैन्स के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा है।
पढ़ेंः 'पार्टीशन 1947’ के ये डायलॉग्स सुन आप भी फिल्म देखने को हो जाएंगे मजबूर...
धर्मेंद्र ने लिखा है, ‘आपके प्यार ने मुझे आपके और करीब आने के लिए प्रोत्साहित किया...तो यह मेरी ‘YPD फिर से’ के सेट से कुछ तस्वीरें हैं। #नईशुरुआत #शूटमोड #हैदराबाद।’
Your love has encouraged me to come more close to you ... so here is me from the sets of YPD Phir se... #newbeginnings #shootmode #hyderabad pic.twitter.com/nWGP1dJW0w
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) August 17, 2017
यमला पगला दीवाना' 2011 में रिलीज हुई थी, जिसे समीर कार्णिक ने डायरेक्ट किया था। 2013 में इसका दूसरा भाग रिलीज हुआ था। फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।