बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र। जो अपने दौर के हैंडसम हंक थे और लाखों हसीनाएं उनपर जान छिड़कती थी। जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। अब वो 87 साल के हो चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव पर वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं। वो लगभग हर दिन पोस्ट शेयर करते हैं और अपने दिल का हाल बयां करते हैं। बीते दिनों उन्होंने कुछ ऐसे उदास पोस्ट शेयर किए कि फैंस का दिल भर आया। अब उन्होंने अपनी बीवी हेमा और बेटियों ईशा, अहाना के नाम एक इमोशनल नोट लिखा है। उन्हें एक बात का पछतावा है, जिसका जिक्र इसमें किया है।