धर्मेंद्र ने यह भी बताया कि खत की जो लिखावट हैं वह सनी देओल की है। सनी अपने पापा से कितना प्यार करते हैं यह बात कहने की जरुरत नहीं। अक्सर वो अपने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के साथ अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं। बहुत जल्द सनी धर्मेंद्र और बॉबी साथ में 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आएंगे। यह फिल्म 'यमला पगला दीवाना' का सीक्वल है। फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होनी थीं लेकिन अब इसकी तारीख 31 अगस्त कर दी गई है।