फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra: 'जाने दो प्लीज, बच्चे', मनोज कुमार के घर से लौटते वक्त धर्मेंद्र ने हाथ जोड़कर की पैप्स से गुजारिश

Sat, 05 Apr 2025 03:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra: अभिनेता मनोज कुमार के निधन की खबर पाकर धर्मेंद्र उनके घर पहुंचे। दिवंगत एक्टर के अंतिम दर्शन कर जब वे लौट रहे थे तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर गुजारिश करते हुए जाने का रास्ता मांगा।
विज्ञापन
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर मनोज कुमार का कल शुक्रवार 04 अप्रैल को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज शनिवार को एक्टर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। दिग्गज अभिनेता, निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार के निधन की सूचना पाकर तमाम सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। धर्मेंद्र भी 'भारत कुमार' के घर गए। वहां से लौटते हुए उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। इस दौरान धर्मेंद्र ने हाथ जोड़कर गुजारिश करते हुए कहा कि उन्हें कार तक जाने दिया जाए। 

विज्ञापन


Manoj Kumar Last Rites: मनोज कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अमिताभ-प्रेम चोपड़ा ने साझा की सुनहरी यादें

विनम्रता से की गुजारिश
धर्मेंद्र जब मनोज कुमार के घर से लौट रहे थे तो पैपराजी और फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान अभिनेता को अपनी कार तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही थी। मगर, उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया। पैपराजी पर गुस्सा करने की बजाय उन्होंने हाथ जोड़कर बड़ी विनम्रता से रास्ता मांगा। धर्मेंद्र ने कहा, 'मुझे गाड़ी में बैठ जाने दो, प्लीज बच्चे'। एक्टर का यह वीडियो वायरल हो रहा है।
 

यूजर्स बोले- 'क्यों परेशान करते हो?'
धर्मेंद्र के इस विनम्र अंदाज ने यूजर्स का दिल जीत लिया। सभी एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्यों परेशान करते हो भाई, उनकी उम्र का तो ख्याल रखो'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लोग खुद से कुछ नहीं समझते हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'एक बुजुर्ग कलाकार को परेशान करते हुए लोगों को शर्म नहीं आती'। हाल ही में अभिनेता धर्मेंद्र की आंख की सर्जरी हुई है। इसके बावजूद वे मनोज कुमार के यहां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

Manoj Kumar Last Rites: मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ विदाई; अमिताभ समेत कई सितारे पहुंचे
विज्ञापन

06 अप्रैल को होगी प्रार्थना सभा
अभिनेता मनोज कुमार का अंतिम संस्कार आज शनिवार को जुहू के पवनहंस श्मशान घाट में किया गया। कई फिल्मी हस्तियां यहां पहुंचीं। अब रविवार 06 अप्रैल को गोस्वामी परिवार मनोज कुमार की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन करने वाला है। इसे लेकर परिवार की तरफ से जानकारी दी गई है। प्रार्थना सभा का आयोजन रविवार 06 अप्रैल 2025 रविवार को मुंबई के जुहू स्थित जे. डब्ल्यू मैरियट होटल में शाम चार से छह बजे के बीच किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें