वाणी कपूर, फातिमा सना शेख का पोस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने दो चिड़ियों के प्यार करने वाला वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा 'वांगचुक शांति के रास्ते पर चलने और हमारे बच्चों को यह दिखाने के लिए आपका धन्यवाद कि सच्चा प्यार कैसा होता है। नफरत से आजादी। डर से आजादी।
हमारे शिक्षा सिस्टम में जवाबदेही, पारदर्शिता और सुधार की मांग करने वाले हर युवा छात्र का धन्यवाद।
कॉकरोच जनता पार्टी आप जैसे हैं, वैसे ही सम्मानजनक, शांतिपूर्ण और अडिग बने रहें।
नेहा, अमीन, मनीष, आप सभी का धन्यवाद।
सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है 'मैं जेन जी को सैल्यूट करती हूं।'
कमल हासन बोले- 'पक्का करना होगा कि बातचीत से स्थाई सुधार हो'
कमल हासन ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'देखकर खुशी हुई कि टकराव की जगह बातचीत हो रही है। असहमति पर बातचीत होनी चाहिए। यही तो असल लोकतंत्र है। बापू की धरती पर पेलेट गन, इलेक्ट्रिक शॉक देने वाले डंडे और कीलें लगी लाठियों की कोई जगह नहीं है। साथ ही, सुरक्षाकर्मियों और सार्वजनिक संपत्ति पर हुए हमलों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जवाबदेही चुनिंदा नहीं हो सकती'। आगे लिखा है, 'सरकार की बातचीत करने की इच्छा का स्वागत है। अब हमें यह पक्का करना होगा कि इस बातचीत से स्थाई सुधार हो। आगे का रास्ता लंबा है, लेकिन भारतीयों को इस पर साथ मिलकर चलना होगा'।
जोया अख्तर ने शेयर किया पोस्ट
जोया अख्तर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'क्या ही रिमाइंडर है ये। जेन-जी, सिर्फ जेन जी।'
विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना'।
विशाल ददलानी ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'क्या शानदार समय है यह। मैं अपने देश से दिल से प्यार करता हूं और उन सभी लोगों से भी दिल से प्यार करता हूं, जो छात्रों के साथ खड़े रहे हैं'। आगे लिखा है, 'गुलामी सलाम करती है। आजादी सवाल करती है'। जय हिंद'।
भूमि पेडनेकर ने लिखा है, 'यह हमारे लोकतंत्र के लिए यादगार दिन है। हमारे उन स्टूडेंट्स के लिए, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। हमारे उन स्टूडेंट्स के लिए जिन्होंने मौके गंवाए और उन सभी नागरिकों के लिए जो मजबूती से खड़े रहे'।