फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर क्यों चुप रहीं आमिर खान की बेटी? बताई बड़ी वजह; यूजर्स ने पिता को लेकर पूछा सवाल

Sat, 25 Jul 2026 03:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ira Khan: सुपरस्टार आमिर खान की बेटी ने बताया है कि उन्होंने छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर चुप्पी क्यों साध रखी है। उनकी पोस्ट पर यूजर्स ने उनके पिता से जुड़ा एक सवाल पूछा है।
विज्ञापन
आमिर खान, आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, वरुण धवन और प्रकाश राज जैसी कई हस्तियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। इस मुद्दे पर बोलने वाली फिल्मी हस्तियों की बढ़ती सूची के बीच, अब आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बताया है कि उन्होंने अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे रखी।
विज्ञापन


आयरा ने क्यों नहीं दी प्रतिक्रिया?
इंस्टाग्राम पर आयरा खान ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुलकर बताया कि उनकी चुप्पी किसी बेरुखी की वजह से नहीं थी, बल्कि इसलिए थी क्योंकि वह जानबूझकर इन विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी खबरों और सोशल मीडिया से दूर रहीं।

आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
मेंटल हेल्थ पर ध्यान देती हैं आयरा
अपने फैसले के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह सच है कि मैं मानसिक स्वास्थ्य की वकालत करती हूं और जब भी इन विषयों पर बात करती हूं, तो आपका ध्यान आकर्षित करती हूं। मुझे लगता है कि मेंटल हेल्थ ही पूरी जिंदगी है। मैंने कुछ बातें कहने और कुछ मुद्दों पर आवाज उठाने का फैसला किया है। कुछ कारण हैं जिनकी वजह से मैंने ऐसा नहीं किया और मैं उन्हें समझाने की पूरी कोशिश करूंगी।'

सोशल मीडिया से रहती हैं दूर
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि उनकी राय बहस में कोई खास योगदान नहीं देगी। उन्होंने माना कि बुरी खबरों से जुड़ी भावनाओं से बचने के लिए वह ऐसी खबरें नहीं पढ़तीं।
आयरा ने बताया कि उन्होंने जान-बूझकर खुद को खबरों और सोशल मीडिया से दूर रखा है, इसलिए इस मुद्दे पर उनकी कोई खास भावनात्मक प्रतिक्रिया नहीं बनी।

आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
खबरें नहीं देखतीं आयरा
उन्होंने कहा, 'मैं न तो खबरें देखती हूं और न ही सोशल मीडिया। इसलिए इस बारे में मेरी कोई खास भावनाएं नहीं बनीं। मेरी भावनाएं अभी मुझ तक नहीं पहुंची हैं। मुझे एक रील भेजी गई थी, जिसमें मेरी कजिन दिख रही थी और बताया गया कि शायद उसे किसी प्रोटेस्ट के दौरान हिरासत में लिया जा रहा है, तो मैं घबरा गई।'

आयरा ने मांगी माफी
मेंटल हेल्थ की वकालत करने वाली आयरा ने कहा कि अगर उनकी चुप्पी को परवाह न करने के तौर पर समझा गया हो, तो इसके लिए वह माफी मांगती हैं।



विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट
कई यूजर्स ने आयरा खान का इस बात को लेकर सपोर्ट किया है। वहीं कई यूजर्स ने उनके पिता आमिर खान की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'दोस्तों इसके प्रति दया दिखाएं, कम से कम ये सच बोल रही हैं।' एक और यूजर ने कहा 'हमें वह सब करना चाहिए जो हम कर सकते हैं। आपने दुनिया में अच्छा काम किया है।' एक और यूजर ने आयरा से पूछा, 'आपके पिता क्यों नहीं बोल रहे हैं?'




इस वजह से हो रहा विरोध प्रदर्शन
लगभग एक महीने से, छात्र सीजेपी के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे कथित नीट पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आज शिक्षा मंत्री ने अपना इस्तीफा दे दिया है। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन में शामिल हुए और अपनी मांगों को मनवाने के लिए कई छात्रों के साथ भूख हड़ताल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें