वीडियो वायरल
यह वीडियो एक इवेंट के दौरान का है। जब राजपाल यादव ने धर्मेंद्र को इस इवेंट में देखा तो वह खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने एक फैन की तरह उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनका आशीर्वाद भी लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यूजर्स ने रिएक्शन
धर्मेंद्र के इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर अपनी राय शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऑल टाइम द लीजेंड धरम जी', तो वहीं कई यूजर्स ने लाल दिल वाले इमोजी और फायर इमोजी बनाएं हैं।
राजपाल यादव का करियर
राजपाल यादव को आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने छोटा पंडित का किरदार निभाया था। 'भूल भुलैया' की हर फ्रेंचाइजी में राजपाल यादव के किरदार की तारीफ हुई। बहरहाल, राजपाल यादव इन दिनों कई आगामी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं।
यह भी पढ़ें: Nagarjuna Akkineni: 'सपने को सच होते देखा', नागार्जुन ने बेटे अखिल-जैनब की शादी की तस्वीरें कीं शेयर, लिखा नोट