फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र महज एक नंबर: धर्मेंद्र ने शुरू किया वॉटर एरोबिक्स, 85 साल की उम्र में ऐसी फिटनेस देख फैंस हैरान

Tue, 08 Jun 2021 06:21 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के 'ही-मैन' इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, धरम पाजी ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें उनकी फिटनेस देखकर सभी हैरान हैं। 85 वर्षीय धर्मेंद स्वीमिंग पूल में एरोबिक्स करते नजर आ रहे हैं और साथ ही फैंस को प्रेरणा दे रहे हैं कि फिट रहने के लिए यह करना चाहिए।
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल में धर्मेंद्र - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में 'हीमैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में अपना अहम योगदान दिया है। उनकी फिल्में एक से बढ़कर एक रही हैं और उनके फैंस आज भी उनपर प्यार लुटाते हैं। धर्मेंद्र भी अपने फैंस से काफी प्यार करते हैं और आए दिन कोई ना कोई खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बीच धर्मेंद्र ने अपनी एक पोस्ट के जरिये फैंस को हैरान कर दिया है। आज भले ही इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक एक्शन हीरोज हैं मगर 60 के दशक से ही पंजाब के पुत्तर धर्मेंद्र एक्शन हीरो के तौर पर जाने जाते हैं। उनका व्यक्तित्व काफी दमदार है। आज 85 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र काफी फिट नजर आते  हैं।

विज्ञापन


धर्मेंद्र का मजेदार ट्वीट
दरअसल, धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्वीमिंग पूल में नजर आ रहे हैं। धरम पाजी पूल में आराम से स्विमिंग का मजा ले रहे हैं। इसके साथ ही वे एरोबिक्स भी कर रहे हैं। फैंस धर्मेंद की यह वीडियो देख काफी हैरान हैं कि इस उम्र में भी धर्मेंद्र इतने फिट हैं और इन सभी एक्सरसाइज को करने में सक्षम हैं। वीडियो के साथ-साथ मजेदार कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि हमें धरम पाजी की स्फूर्ति देखकर प्रेरित होना चाहिए।

धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धरम पाजी ने कैप्शन में लिखा ''मित्रों, मैंने भगवान की दुआ से वॉटर एरोबिक्स योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करनी शुरू कर दी है। निरंतर चलते रहने के लिए सेहत ही सबसे बड़ा वरदान है। आप भी खुश रहें, मजबूत रहें और स्वस्थ रहें।'' धर्मेंद्र का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस धर्मेंद्र के फिटनेस की तारीफ करते थम नहीं रहे हैं।

देखें धर्मेंद्र का पोस्ट - 
विज्ञापन

कुछ यूजर्स का कहना है कि 'फिट और एक्टिव रहने के लिए यह सबसे बढ़िया एक्सरसाइज है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आज समझ आया कि आपको "ही-मैन" क्यों कहा जाता है।' गौरतलब है कि धर्मेंद्र 85 साल की उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय हैं। इसके अलावा पाजी सोशल माीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर लोनावला स्थित अपने फॉर्महाउस से फोटोज और वीडियोज साझा करते रहते हैं। कई बार धर्मेंद्र वहां खेती करते हुए भी नजर आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें