फैंस बोले- 'इतनी बड़ी शख्सियत की ऐसी विदाई...?'
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को आखिरी विदाई देने इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे पहुंचे। अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन से लेकर सलमान खान, सलीम खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, गोविंदा, आमिर खान और शाहरुख खान सभी धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मगर, फैंस इस बात पर निराशा जता रहे हैं कि दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार इस तरह किया। सोशल मीडिया पर फैंस लिख रहे हैं, 'इतने बड़े एक्टर की इस तरह विदाई...यह ठीक नही हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जिंदगी भर कैमरा के सामने रहे और आखिरी वक्त में कैमरा से दूरी'। एक यूजर ने लिखा, 'अंतिम संस्कार जिस तरह किया गया है, वह बहुत निराश करने वाली बात है'।
अगले महीने रिलीज होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव नासराली में हुआ था। धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। पिता का नाम केवल कृष्ण और मां सतवंत कौर था। धर्मेंद्र का शुरुआती जीवन सानेहवाल गांव में ही गुजरा, सरकारी स्कूल से पढ़ाई-लिखाई हुई थी। इसी स्कूल के हेडमास्टर उनके पिता थे। धर्मेंद्र ने पंजाब यूनिवर्सिटी से अपनी हायर एजुकेशन पूरी की थी। फिल्मफेयर मैगजीन ने एक न्यू टैलेंट कॉम्पिटिशन करवाया जिसके विजेता धर्मेंद्र बने थे। इसके बाद अभिनय करने की चाहत लिए वह मुंबई चले आए थे। 1960 में फिल्म ‘दिल भी मेरा हम भी तेरे’ से धर्मेंद्र ने डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' है, जो 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होगी।