Esha Deol, Hema Malini
- फोटो : social media
ईशा ने आगे कहा कि 'आप सबके लिए हेमा जी एक ड्रीमगर्ल हैं और हमेशा रहेंगी। लेकिन हमारे लिए वो सिर्फ ड्रीमगर्ल नहीं हैं। वो हमारी अम्मा हैं। उन्होंने बहुत कुछ देखा है जिंदगी में और हम उनके साथ वो सब देख चुके हैं। जब मेरी शादी हो रही थी, घर छोड़कर जाना पड़ता है। वो बहुत ही कठिन पल था मेरे लिए। विदाई का समय था और मम्मी बिल्कुल मजबूत थी। लेकिन जब मैं गई तब फोन आया मम्मी का। जोर से रो रही थीं मम्मी।’
ईशा देओल ने अपनी मां हेमा मालिनी के लिए कहा ‘मम्मा मैं बस यही कहना चाहूंगी कि आज मैं ईशा देओल के तौर पर सबके लिए जो कुछ भी हूं वो सिर्फ आपकी वजह से हूं। मैं आपकी पूजा करती हूं, आपका सम्मान करती हूं और आपसे प्यार करती हूं। आपकी बिट्टू हमेशा आपके लिए है।’ इसपर हेमा मालिनी की आंखों में आंसू डबडबा गए। हेमा मालिनी ने कहा ‘ईशा और अहाना मेरी प्यारी बच्चियां हैं।’