बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम से इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "धर्मजी को यह पता चलने पर कि हमारी बहन की शादी उसी होटल में हो रही है, जहां वह दिल्ली में अपने एक शूट के दौरान ठहरे थे, बहुत ही शालीनता से जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए बैंक्वेट हॉल में आए। यह 18 फरवरी 1983 का दिन था। "बोनी कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें रीना और उनके पति संदीप मारवाह की वरमाला के समय की है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र को संदीप का हाथ पकड़े देखा जा सकता है।
इस तस्वीर पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "बोनी सर, मैं अक्सर आपको ये थ्रोबैक फोटोज पोस्ट करते देखता हूं। बहुत अच्छा लगता है पुरानी यादें देख के सच में।" तो वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "आप अपनी पत्नी मोना कपूर के साथ पुरानी तस्वीरें क्यों नहीं साझा करते? क्या आप भूल गए कि वह आपके जीवन का हिस्सा थी और आपके 2 बच्चों की मां भी? यह निश्चित रूप से ऐसा दिखता है।" आपको बता दें कि श्री देवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थीं।